सुबोधकांत, बाबूलाल मरांडी, हेमंत सोरेन, डॉक्टर अजय कुमार, अजय राय सहित हजारों कार्यकर्ताओं और नेताओं की गिरफ्तारी हुई
रांची। विपक्षी गठबंधन कीओर से भूमि अधिग्रहण संशोधन विधेयक के खिलाफ शुक्रवार 5 जुलाई को झारखंड बंद पूरी तरह सफल रहा। इस दौरान लगभग विभिन्न दलों के हजारों कार्यकर्ता बंद के समर्थन में सड़कों पर निकले जहां प्रशासन की ओर से उनकी गिरफ्तारी हुई! बंद के दौरान पुलिस का सख्त इंतजाम था
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री व प्रतिपक्ष के नेता श्री हेमंत सोरेन, कांग्रेस के राज्य अध्यक्ष डॉक्टर अजय कुमार, झारखंड असंगठित कामगार कांग्रेस के महासचिव अजय राय सहित हजारों कार्यकर्ताओं और नेताओं की गिरफ्तारी हुई जहां कैंप जेल मोराबादी में शाम 5:00 बजे तक रखा गया! इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत ने झारखंड बंद को ऐतिहासिक करार देते हुए झारखंड की जनता और विपक्षी गठबंधन के नेताओं को बधाई दी। श्री सहाय ने कहा कि यह विपक्षी एकता और उसके प्रति जनता के बढ़ते भरोसे का प्रतीक है। झारखंड की जनता रघुवर सरकार के नकाब के पीछे के चेहरे को पहचान चुकी है। उसके हिडेन एजेंडे को जान चुकी है। अब वे जनता को बहला या फुसला नहीं सकते। उनकी सत्ता के दिन पूरे हो चुके हैं। श्री सहाय ने झारखंड के मुख्यमंत्री दास और केंद्र की मोदी सरकार को सलाह दी कि कम से कम अब तो कार्पोरेट की सेवा बंद कर जनता की सेवा पर ध्यान दें। आखिर जनता के बीच किस मुंह से जनादेश मांगने जाएंगे।
श्री सहाय ने विपक्षी गठबंधन के नेताओं को और मजबूती के साथ एकजुट होकर भगवा सरकार की जन विरोधी नीतियों का पर्दाफाश करने और जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष तेज़ करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण कानून में किसी तरह के संशोधन का प्रयास बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
![](http://www.khabar-india.com/wp-content/uploads/2017/06/Snapdeal_MicromaxNitro_728X90.jpg)