मनचलों से बचने के चक्कर में स्कूटी गिर गई और सुदीक्षा की जान चली गई। इंटर में टॉप करने के बाद वह स्कॉलरशिप पर अमेरिका चली गई थीं

कोरोना काल में घर लौटीं सुदीक्षा अपने मामा के पास जा रही थीं। वह चाचा के साथ बाइक पर बैठी थीं। रास्ते में बुलेट सवार कुछ शोहदों ने छेड़खानी शुरू कर दी। उसी दौरान मनचलों से बचने के चक्कर में स्कूटी गिर गई और सुदीक्षा की मौत हो गई। इंटर में टॉप करने के बाद वह स्कॉलरशिप पर अमेरिका चली गई थीं।
बुलंदशहर पढ़ाई में होनहार सुदीक्षा भाटी ने दो साल पहले ही इंटरमीडिएट की परीक्षा में बुलंदशहर जनपद टॉप किया था। स्कॉलरशिप मिली तो उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका चली गईं। मेहनत के बल पर एक शानदार करियर उनके सामने था। लेकिन कुछ मनचले लड़कों की छेड़खानी ने इस प्रतिभा को हमेशा के लिए बुझा दिया।
बताया गया कि फ्लर्ट के दौरान आरोपी युवक बार-बार बाइक को ओवरटेक कर रहे थे। उसी दौरान मनचलों से बचने के चक्कर में गाड़ी गिर गई और सुदीक्षा की मौत हो गई। सुदीक्षा भाटी ने साल 2018 में इंटरमीडिएट में बुलंदशहर जनपद को टॉप किया था। HCL की तरफ से 3 करोड़ 80 लाख रुपये की स्कॉलरशिप दिए जाने के बाद सुदीक्षा भाटी अमेरिका में उच्च शिक्षा ग्रहण करने चली गई थी। सुदीक्षा अमेरिका के बॉब्सन कॉलेज में भारत सरकार के खर्च पर पढ़ रही थी।
सुदीक्षा का परिवार गौतमबुद्धनगर के दादरी क्षेत्र का निवासी है। परिजन के मुताबिक कोरोना की वजह से सुदीक्षा अमेरिका से स्वदेश लौटी थी। कुछ दिनों के बाद ही उसे वापस अमेरिका पढ़ाई के लिए लौटना था। लेकिन किसी को क्या पता था कि कुछ शोहदों की करतूत की वजह से उसकी मौत हो जाएगी और फिर वह कभी अमेरिका नहीं जा पाएगी। पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात बाइकर्स के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर ली गई है। इस घटना से एक बार फिर कानून-व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई है।
